फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे बाद खत्म हो गया मास्क, सड़क तक नहीं जा सकी 22 बसें

Mon, 23 Aug 2021 03:44 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ डिपो के पास अनुबंधित को मिलाकर कुल 74 बसें हैं। कोरोना काल में लंबी दूरी की बसों के पार्ट्स खराब होने पर दूसरी बसों से लगा दिए जाते थे। निगम पार्ट्स मुहैया नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर रोडवेज ने बहनों को मुफ्त सफर जरूर कराया, लेकिन मास्क वितरित करने और गांव के बाजारों तक बसें दौड़ाने का अफसरों का दावा हवा-हवाई साबित हुआ। अनुबंधित को मिलाकर कुल 52 बसों का ही संचालन हो सका। एक भी स्पेशल बस का संचालन नहीं हुआ। एआरएम ने दावा किया था कि स्पेशल बसें चलाने के साथ ही बहनों को उपहार में राखियां और मास्क दिया जाएगा, मगर दो घंटे बाद ही मास्क खत्म हो गए।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ डिपो के पास अनुबंधित को मिलाकर कुल 74 बसें हैं। कोरोना काल में लंबी दूरी की बसों के पार्ट्स खराब होने पर दूसरी बसों से लगा दिए जाते थे। निगम पार्ट्स मुहैया नहीं करवा रहा है। ऐसे में प्रतापगढ़ डिपो की 22 बसें खटारा हो गई हैं। सभी डिपो में ही खड़ी हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर इन बसों के संचालन के लिए एआरएम ने पूरी ताकत झोंक दी।

शासन ने आदेश दिया था कि शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिलाओं से परिचालक किराया नहीं लेंगे। डिपो में बस में सवार होने पर उन्हें राखी और मास्क उपहार में देंगे। जिले में निगम की 22 बसें तमाम प्रयास के बाद भी सड़क पर नहीं उतारी जा सकीं। वहीं दो घंटे में ही बहनों को उपहार में दिए जाने वाला मास्क और राखियां खत्म हो गईं।
विज्ञापन


22 खटारा बसों की मरम्मत के लिए पूर्ण प्रयास किया गया, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। प्रयागराज, सुलतानपुर और लखनऊ डिपो की बसें प्रतापगढ़ तक आ रही थीं। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिली। सुबह चार से 10 बजे तक डिपो में महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही। तीन हजार से ज्यादा राखियां व मास्क वितरित किए गए। पीके कटिहार, एआरएम

रोडवेज बस अड्डे पर रक्षाबंधन के मौके पर रही यात्रियों की भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें