झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता को पति और सास ने तांत्रिक के हवाले कर दिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता अपनी आबरू की भीख मांगती रही, मगर पति और सास ने विवाहिता को रस्सियों से बांधकर तांत्रिक से दुष्कर्म कराया।
पट्टी इलाके की एक विवाहिता की शादी बादशाहपुर में हुई है। विवाहिता का आरोप है कि पति और सास भूत -प्रेत के नाम पर उसके जिस्म को बाहर से तांत्रिक बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की भी घटना को अंजाम दिया गया। यही नहीं पति ने नग्न कर उसके अश्लील वीडियो भी बनाए और मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई ।विवाहिता ने जब अपने मायके वालों से यह पूरी घटना बताने का प्रयास किया, तो उसे चारपाई में बांधकर पीटा गया और कई दिनों तक भूखा- प्यासा रखा गया।
उसके चेहरे पर पड़े निशान ससुराली जनों की हैवानियत की कहानी बता रहे हैं। मायके आने पर पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसपी के निर्देश महिला थाने की पुलिस ने मेडिकल कराया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।