जांच के लिए विसरा सुरक्षित
युवती की मौत पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसके चलते चिकित्सक ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवती की मौत के बारे में पता चल सकेगा।
दोपहर में युवक का फोन आने घर से निकली थी युवती
मृतक युवती के पिता का कहना है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक उसकी बेटी घर में थी। दोपहर में परिवार वाले अपने काम में व्यस्त थे। वह भी घर में ही काम कर रही थी। दोपहर बारह बजे के बाद युवक के मोबाइल नंबर से फोन आया था। जिसके बाद उसकी बेटी घर से निकल गई। जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। इलाके में चर्चा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग करीब तीन वर्ष से चल रहा था। जिससे परिवार के लोग नाराज रहते थे।