फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालू हत्याकांड : आरोपी के दरवाजे पर युवती का शव दफनाने की चर्चा पर पहुंची पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रघना निवासी तुलसीराम वर्मा की बेटी शालू (21) मंगलवार शाम घर से लापता हो गई थी। दूसरे दिन बुधवार को उसका शव घर से दूर जयचंद वर्मा के घर के भुसौली में मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शालू के भाई संतोष की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार जयचंद वर्मा, शांति देवी, करमचंद और मीरा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
शालू वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना में मंगलवार की आधी रात शालू वर्मा की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी सिरफिरा युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। भाई के इंतजार में युवती के शव का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात रही।

रघना निवासी तुलसीराम वर्मा की बेटी शालू (21) मंगलवार शाम घर से लापता हो गई थी। दूसरे दिन बुधवार को उसका शव घर से दूर जयचंद वर्मा के घर के भुसौली में मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शालू के भाई संतोष की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार जयचंद वर्मा, शांति देवी, करमचंद और मीरा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी जयचंद फरार है। पुलिस ने नामजद आरोपी करमचंद, शांति देवी और मीरा देवी को घर से गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शालू का भाई बृहस्पतिवार को गुजरात से घर आने वाला था, लेकिन आ नहीं सका। अब शुक्रवार को शव के अंतिम संस्कार की परिजन बात कर रहे हैं। दिन में आरोपी के घर में शव दफनाने की चर्चा होते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि वहां कोई सरगर्मी नहीं थी। परिवारवालों से बातचीत के बाद पुलिस लौट गई। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जिसमे मुख्य आरोपी की मां, चचेरा भाई व उसकी पत्नी शामिल हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें