फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में प्रेमिका के घर पकड़ा गया प्रेमी, सुबह मंदिर में लिए सात फेरे 

Mon, 09 Mar 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कंधई थाने के बाहर हनुमान मंदिर में पंचायत के बाद शादी करते युवक व युवती। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
रात में प्रेमिका के घर मिले प्रेमी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। सुबह प्रेमिका भी थाने पहुंच गई। परिवार के लोगों के बीच कई घंटे बाद दोनों मंदिर में सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। पुलिसकर्मी भी इस अनोखी शादी के गवाह बने। जिसे देखने के लिए गांव के लोगों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के लौवार की रहने वाली कविता पुत्री बृजमोहन गोलाही के रहने वाले कमलेश से मोहब्बत करती थी। दोनों परिवार से चोरी चुपके एक दूसरे से मिलते थे। शनिवार की रात कमलेश अपनी प्रेमिका कविता से मिलने उसके घर गया था। जहां लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

रविवार की सुबह कविता भी थाने पहुंच गई। उसने कमलेश के साथ जीने की कसम खाने लगी। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी थाने पर आ गए। उनके बीच कई घंटे तक पंचायत होती रही।
विज्ञापन


बाद में परिवार के लोगों ने भी दोनों की शादी के लिए रजामंदी दे दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कविता व कमलेश हनुमान मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर व सात फेरे लेकर जीवन साथी चुन लिया। इस दौरान गांव के लोगों का जमघट लगा रहा। एसओ कंधई ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें