फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : पुलिस चौकी के करीब अधिवक्ता के व्यापारी बेटे की गोली मारकर हत्या

Wed, 01 Sep 2021 11:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के फतेहपुर आसलपुर निवासी पूर्व प्रमुख कैलाशी सरोज का बेटा प्रेम सरोज (34) ने रखहा बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। उसके बगल ही बाजार के रहने वाले अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल के बेटे आकाश जायसवाल (30) ने किराने की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन
कंधई थाने के रखहा बाजार के समीप बाइक सवार युवकों को बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना पर पहुंचे ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज पुलिस चौकी के करीब बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात अधिवक्ता के व्यापारी बेटे व पूर्व प्रमुख के पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से अधिवक्ता के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रमुख के बेटे की हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल हत्यारोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की। घटना के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के फतेहपुर आसलपुर निवासी पूर्व प्रमुख कैलाशी सरोज का बेटा प्रेम सरोज (34) ने रखहा बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। उसके बगल ही बाजार के रहने वाले अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल के बेटे आकाश जायसवाल (30) ने किराने की दुकान खोल रखी है। दोनों के बीच दोस्ती है। दुकान बंद करने के बाद प्रेम सरोज दीवानगंज पुलिस चौकी के करीब स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने की बात कहते हुए आकाश को बैठाकर बाजार से निकला।

पट्टी-चिलबिला मार्ग पर दीवानगंज पुलिस चौकी के करीब दारीमाधव मोड़ के करीब पहुंचते ही दो बाइक से पहुंचे चार नकाबपोश हमलावरों ने करीब से दोनों को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक हत्यारोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में टेंपो से लेकर दोनों को मेडिकल कालेज के लिए लेकर भागी। यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि प्रेम सरोज की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कंधई पुलिस के साथ ही सीओ पट्टी दिलीप सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी प्रकाश द्घिवेदी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करने लगे। मौके से पुलिस को खोखा मिला। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की तीन टीम हत्यारोपियों की तलाश में लगाई गई है।

फारेंसिक टीम ने किया साक्ष्य संकलित
कंधई के दारीमाधव के करीब अधिवक्ता के बेटे आकाश जायसवाल की गोली मारकर हत्या व पूर्व प्रमुख के बेटे प्रेम सरोज को गोली मारने की खबर मिलते ही फारेंसिक टीम व स्वाट टीम के अलावा सार्विलांस टीम मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम बरामद खोखे व बाइक के जरिए साक्ष्य संकलित करती रही।

कंधई थाने के रखहा बाजार के समीप बदमाशों की गोली से घायल बाइक सवार युवक प्रेम कुमार। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

कंधई थाने के रखहा बाजार के समीप बदमाशों की गोली से मृत बाइक सवार युवक का शव मेडिकल कालेज पहुंचने प?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें