फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट : क्षेत्र पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए मिले एक-एक करोड़

Sun, 26 Sep 2021 04:37 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
विकास कार्य कराने के लिए शासन ने हर ब्लॉक में एक-एक करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। इस धनराशि से क्षेत्र पंचायतें विकास कार्य कराएंगी। ग्राम पंचायतों के बाद क्षेत्र पंचायतों को पहली बार विकास कार्य के लिए बजट मिला है। हालांकि अभी तक किसी भी विकास खंड में विकास कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं। जिले की 17 क्षेत्र पंचायतों की झोली में 80 लाख से एक करोड़ रुपये आए हैं।

 

नवसृजित क्षेत्र पंचायतों को पहली किस्त के रूप में धनराशि मिलने से अब विकास कार्य पूरे होंगे। ग्राम पंचायतों को बजट जारी करने के बाद क्षेत्र पंचायतों को बजट मुहैया कराया गया है। इस धनराशि से क्षेत्र पंचायतें बीडीसी सदस्यों से प्रस्ताव लेकर विकास कार्यों को अमली जामा पहनाएंगी।

विज्ञापन

ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए भारी भरकम बजट मिलने से गांव में नाली, खंड़जा, पेयजल, प्रकाश की अव्यवस्था को दूर करने में मदद मिलेगी। संडवा चंद्रिका, मंगरौरा और आसपुर देवसरा विकास खंडों में पहले से ही करोड़ों रुपये डंप हैं। इन ब्लॉकों में राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते क्षेत्र पंचायत की बैठक ही नहीं हुई, जिससे विकास कार्य कराने पर मुहर नहीं लग पाई थी।

 

अब क्षेत्र पंचायत समितियों का गठन हो चुका है, ऐसे में विकास कार्य के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। फिलहाल अभी किसी भी क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए पर्याप्त धनराशि भेजी गई है, क्षेत्र पंचायत का सचिव बीडीओ होता है। वह कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य कराने की प्राथमिकता निश्चित कर सकता है। रवि शंकर द्विवेदी, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें