फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : रास्ता रोकने पर पहुंचे कोतवाल ने भांजी लाठी, हंगामा कर रोका जुलूस

Sun, 09 Oct 2022 11:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

हुआ यूं कि हर वर्ष की तरह रविवार को ईद मिलादुन्नबी पर पुराना माल गोदाम रोड तिराहे व स्टेशन रोड पर मजलिस के लिए स्टेज सजाया जा रहा था। आयोजकों की ओर से भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बल्ली लगा दी गई थी।
विज्ञापन
Pratapgarh News :सड़क पर लगाए गए मंच को हटवाने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस के इस्तकबाल तथा मजलिस के लिए बन रहे स्टेज से रास्ता रोकने की शिकायत पर पहुंचे शहर कोतवाल ने लाठी भांजी। इससे भगदड़ मच गई। इसे लेकर आयोजक विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। खबर मिलने पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन


 

हुआ यूं कि हर वर्ष की तरह रविवार को ईद मिलादुन्नबी पर पुराना माल गोदाम रोड तिराहे व स्टेशन रोड पर मजलिस के लिए स्टेज सजाया जा रहा था। आयोजकों की ओर से भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बल्ली लगा दी गई थी। इस दौरान गिट्टी लादकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे डंपर को रोक दिया गया जिसकी शिकायत ठेकेदार ने लखनऊ में अधिकारियों से की।


 मामला जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। इसके बाद शहर कोतवाल पुराना माल गोदाम रोड पहुंचे। वहां मौजूद फल वाले तथा स्टेज बना रहे लोगों पर डंडा बरसाने लगे। इससे भगदड़ मच गई। उन्होंने स्टेज का काम बंद कराते हुए लोक निर्माण विभाग की अनुमति मांगी। स्टेशन पर भी बन रहे स्टेज का निर्माण बंद करा दिया गया। इसे लेकर हंगामा होने लगा। लोगों ने निकल रहे जुलूस को रोक दिया। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार तथा सीओ सिटी सुुबोध गौतम ने स्टेज पीछे कराकर मामला शांत कराया, तब जाकर जुलूस निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें