ज्वेलरी शॉप पर बाइक से पहुंचे दो आरोपियों ने जादू करने का दावा कर केमिकल की मदद से दुकानदार को बेहोश कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर समेट लिए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस को दुकान में लगा सीसीटीवी बंद मिला।
अंतू थाना क्षेत्र के किठावर बाजार के पास ज्वेलरी की दुकान का संचालक गंगा प्रसाद सोनी का आरोप है कि बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उससे ज्वेलरी दिखाने को कहा। दोनों ने बातों में उलझाकर जादू का दावा किया। पीड़ित के अनुसार दोनों आरोपियों ने हाथ से कोई केमिकल उड़ाया, इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी करीब पांच लाख रुपये का जेवर समेट कर भाग निकले। घटना के करीब दो घंटे बाद होश में आए पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। अंतू एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के घटना से संबंधित बदलते बयान संदेह की ओर ले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।