फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मांगने सड़क पर उतरे, मिली लाठियां

Mon, 09 Aug 2021 12:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सुर्खी साइडिंग की बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने रविवार को नया मालगोदाम रोड क्रासिंग के पास जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
नयामाल गोदाम रोड क्रासिंग पर सड़क को लेकर जाम लगाये स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुर्खी साइडिंग की बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने रविवार को नया मालगोदाम रोड क्रासिंग के पास जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ ने लाठियां भांजकर जाम खत्म करा दिया। पुलिस ने राहगीरों और ठेला व गुमटी दुकानदारों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन


शहर के पूर्वी छोर पर बसे पूर्वी सहोदरपुर, भंगवा, खजुरनी, पूरेमोहन, औवार, पृथ्वीगंज, कादीपुर, महुआर व नमकशायर समेत दर्जनभर से अधिक गांवों के लोगों का नया मालगोदाम रोड क्रासिंग से आना-जाना है। नया मालगोदाम रोड पर ही रेल विभाग ने गोदाम बना रखा है। इससे मालगाड़ी से आने वाले गेहूं, चावल, सीमेंट, उर्वरक की रेक यहीं लगती है। इस रास्ते से सैकड़ों की संख्या में मालवाहकों का आना-जाना रहता है।

बरसात में सुर्खी साइडिंग की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बदहाल हो गया है। कीचड़ से सराबोर सड़क व जलजमाव के बीच से ग्रामीणों को आना-जाना पड़ता है। इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम भी लग जाता है। बदहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने नया मालगोदाम रोड क्रासिंग के करीब सड़क पर बल्ली, बाइक समेत अन्य सामान रखकर जाम लगा दिया। वे सड़क की मरम्मत कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ और भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगाने वाले लोगों से बातचीत के दौरान ही अचानक पुलिसकर्मी लोगों पर लाठियां भांजने लगे। जिससे भगदड़ मच गई।
पुलिस ने ठेला, गुमटी संग दुकानदारों को भी नहीं बख्शा। मालगाड़ी से गेहूं उतारने आए मजदूरों पर भी पुलिस की लाठियां चलीं। इससे अफरातफरी मच गई। जाम हटाने के बाद पुलिस ने वाहनों को निकलवाना शुरू किया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि लाठीचार्ज नहीं हुआ था। कुछ लोगों ने जाम लगाया था। उन्हें हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें