जलेशरगंज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के दुर्गा सिंह का पुरवा टिकरा निवासी तीस वर्षीय शैलेंद्र पाल बृहस्पतिवार को लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज बाजार आया था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। लालगंज कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
मृतक राजू। फ़ाइल फ़ोटो