फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रवानगी से एक दिन पहले मोबाइल पर तैनाती की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मतदान अधिकारियों और कार्मिकों को पोलिंग पार्टियों के रवानगी से एक दिन पहले उनके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा , जिसमें उनकी ड्यूटी किस विधानसभा क्षेत्र के किस पोलिंग स्टेशन और किस बूथ संख्या पर है। इसकी जानकारी हो जाएगी। साथ ही पोलिंग पार्टियों के तीनों लोगों के नाम और उनके मोबाइल नंबर भी मिलेंगे। जिससे आपस में परिचित बात करके एक जगह इकट्ठा हो जाएंगे। जिले में यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।
विज्ञापन





शुक्रवार को शहर के जीआईसी और संत एंथोनी इंटर कॉलेज में दो पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की कमान सीडीओ नवनीत सेहारा ने संभाल रखी थी। वह मतदान कार्मिकों से सीधा संवाद स्थापित करके उन्हें समझाने और कर्मचारियों को मिली जानकारी को जानने का प्रयास करते रहे। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, व्दितीय मतदान अधिकारी एवं मतदान अधिकारी तृतीय को मास्टर ट्रेनरों ने विधिवत प्रशिक्षण दिया। पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम जोड़ने, एमपीएस एप डाउनलोड कराया गया। डीएम संजीव रंजन ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करके कर्मचारियों से पूछा कि संविधिक लिफाफे में कौन-कौन से प्रपत्र रखे जाएगें। मतदान स्थल पर पहुंचने के बाद वहां पर क्या-क्या तैयारी करना है। आयोग द्वारा कितने प्रकार की पहचान पत्र मान्य है। कर्मचारियों के जवाब सुनकर वह संतुष्ट नजर आए। मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान भी किया। इस अवसर पर बीएसए भूपेंद्र सिंह, प्राचार्य अफीम कोठी मंजू वर्मा, डॉ.विंध्याचल सिंह, मो. अनीश, अशोक शुक्ला, नसीमुद्दीन, राम कुमार सिंह, सुशील सिंह, शिव बहादुर मौर्य, सुशील त्रिपाठी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, संतोष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें