फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : लालगंज में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में रेफर, भाग निकले दो साथी

Wed, 21 Aug 2024 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश 27 वर्षीय राम जियावन उर्फ जेपी उर्फ प्रकाश वर्मा पुत्र राम मूरत वर्मा निवासी गौरीगंज जनपद अमेठी है। इसके दाहिने पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली इलाके में गश्त के दौरान मंगलवार की रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर कस्बे के शीतलमऊ में पुलिस ने बदमाशों की घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश पुलिस पर फायर करते भागने लगे। पुलिस की ओर जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य दो बदमाश भाग निकले। गोली से घायल बदमाश को पुलिस पकड़ कर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले आई।

विज्ञापन





विज्ञापन





यहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश 27 वर्षीय राम जियावन उर्फ जेपी उर्फ प्रकाश वर्मा पुत्र राम मूरत वर्मा निवासी गौरीगंज जनपद अमेठी है। इसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसका राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाश शातिर चोर है और उसके खिलाफ गैंगेस्टर समेत 15 से अधिक केस दर्ज हैं। चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके पास चोरी किए गए नकदी व लाखों के जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें