फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेड़ से लटकता मिला पूर्व प्रधान के बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लीलापुर के शिवबोझ के पूर्व प्रधान के बेटे का शव मंगलवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला। जिससे इलाके में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी रही।
विज्ञापन

शिवबोझ के पूर्व प्रधान स्व. बैजनाथ कोरी के छोटे बेटे 38 वर्षीय मनोज कुमार कोरी मायके गई पत्नी से मंगलवार भोर तीन बजे तक फोन पर बात करता रहा। सुबह उसका शव घर से कुछ दूर महुआ के पेड़ से लटकता मिला। शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो चीखपुकार मच गया। सूचना मिलने पर लीलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई विनोद कोरी के प्रार्थनापत्र पर छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। परिजनों के मुताबिक मृतक रात तीन बजे तक पत्नी से मोबाइल फोन पर बात करता रहा। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें