आदेश कुमार ही राधा को छर्रा प्लांट कराने के लिए अपने रिश्तेदार डॉक्टर के पास ले गया था। इसके बाद मानधाता पुलिस ने डॉ. वरुणदेव, फूलचंद पटेल, संतोष पटेल और राधादेवी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चिकित्सक की क्लीनिक से 10 डिस्पोवैन सीरिंज समेत अन्य दवाएं बरामद कीं।
पूछताछ में डॉ. वरुणदेव ने बताया कि रिश्तेदार अधिवक्ता आदेश कुमार के साथ राधा देवी को लेकर उसका पति मेरे पास आया था। इसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे को स्पंज करते हुए साजिश रचने वाले डॉक्टर समेत चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि विरोधियों को फंसाने की साजिश रचने के लिए राधा के पति ने छर्रा प्लांट कराने के बाद घर में पटाखा दागा था।