फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों में जेसीबी से अवैध खनन

Mon, 21 May 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अवैध खनन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अवैध खनन कर भूमाफियाओं ने तालाब की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। क्षेत्र के चांदपुर व बोर्रा सुल्तानपुर स्थित तालाब में जेसीबी के जरिए अवैध खनन किया जा रहा है। दिनोंरात तालाब में जेसीबी गरज रही है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम से लेकर थाने तक की जा चुकी है, मगर प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए चुप्पी साधे बैठा है।  
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में पांच बीघे का तालाब है। गर्मी के दिनों में यहां पशु-पक्षियों का जमावड़ा होता था। मगर अफसरों की अनदेखी के चलते इस बार तालाब सूख पड़ा है। बस्ती से दूर होने के कारण तालाब पर खनन माफियाओं की नजर है। दिनोरात जेसीबी के जरिए अवैध खनन का खेल जारी है।

खनन माफियां गांवों में निर्माणधीन मकानों में मिट्टी उपलब्ध कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। गांव के रमेश सिंह व शिवपूजन ने इसकी शिकायत फतनपुर थाने में की। यहां सुनवाई न होने पर एसडीएम रानीगंज को भी अवगत कराया। मगर शिकायत अनसुनी कर दी गई।
विज्ञापन


यही हाल क्षेत्र के बोर्रा सुल्तानपुर गांव स्थित तालाब का है। यहां भी दिनोंरात जेसीबी गरज रही है। खनन माफियों ने खुदाई कर तालाब की सूरत बिगाड़ दी। गांव के अमरनाथ यादव इसकी शिकायत रानीगंज थाने के साथ एसडीएम से कर चुके हैं, मगर प्रशासन कार्रवाई के बजाए चुप्पी साधे बैठा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें