फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री महेंद्र सिंह के पट्टीदारों के घर से 25 लाख की चोरी

Mon, 21 May 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यमंत्री डा. महेंद्र सिंह के पट्टीदारों के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नगदी उड़ा दी। कुछ दूरी पर रखहा में दो और वीरमऊ के एक मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। राज्यमंत्री के परिवार में लगभग 25 लाख चोरी की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। देखते ही मंत्री का पैतृक गांव करमाही पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। आईजी रमित शर्मा संग एसपी संतोष कुमार सिंह के अलावा एसपी क्राइम इलाहाबाद भी दलबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के करमाही निवासी डा. महेंद्र सिंह प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं। शनिवार की रात चोर मंत्री के चचेरे भाई प्रधानपति सुरेश सिंह के मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए। इसके बाद सोने की जंजीर, अंगूठी, हाथ का कंगन, कान की बाली, चार जोड़ी पायल और लगभग 1 लाख रुपये नगदी समेट ले गए। मंत्री के दूसरे चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह के घर में रखी 6 आलमारी तोड़कर तीन सोने की चेन, अंगूठी समेत आभूषण और लगभग तीन लाख नगद, संजय सिंह के घर में घुसे चोरों ने मंगलसूत्र, अंगूठी और 2 हजार रुपये नगद पार कर दिया। भोर में चोर जगदीश सिंह के घर में घुसे। चोरी करने के लिए ताला तोड़ने के दौरान आवाज होने पर परिजनों की आंखे खुल गई।

लोग जाग गए तो चोर घर के बाहर खड़ी साइकिल लेकर भाग निकले। बाद में साइकिल नहर पटरी पर मिली। इसी थाना क्षेत्र के रखहा के पूर्व प्रधान सजनलाल गुप्ता के घर में भी चोरों ने वारदात की। पूर्व प्रधान की बहू के जेवरात व 10 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। दान बहादुर सिंह के घर में खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने जेवरात व नगदी उड़ा दी। कंधई थाना क्षेत्र के ही वीरमऊ निवासी बृजलाल के घर पहुंचे बोलेरो सवार बदमाश बाहर सो रहे लोगों को मारपीट कर चार बकरी उठा ले गए।
विज्ञापन


मंत्री के परिवार में चोरी की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में ही एसओ कंधई, पट्टी कोतवाल दलबल के साथ पहुंचे और चोरों की तलाश में जुट गए। रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिंह और सीओ पट्टी रवि सिंह पहुंचकर छानबीन करने लगे। थोड़ी देर बाद आईजी रमित शर्मा, एसपी क्राइम इलाहाबाद मनोज अवस्थी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घटनास्थल की छानबीन करने के बाद चोरों की सुरागकशी में जुट गए।
विज्ञापन


चोरी की घटना को चैलेंज के रूप में लिया गया है। पांच टीमें खुलासे के लिए गठित की गई हैं। चोरों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
राकेश कुमार सिंह, एएसी पूर्वी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें