फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज का इंजेक्शन लगवाना है तो साथ लाइए सीरिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
रैबीज का इंजेक्शन लगवाना है तो साथ लाइए सीरिंज
विज्ञापन

फायदा उठा रहे मेडिकल स्टोर संचालक, सात से दस रुपये में कर रहे बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अगर सरकारी अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगवाना है तो सीरिंज साथ लानी पड़ेगी। सीएचसी-पीएचसी के साथ मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन तो है, लेकिन सिरिंज नहीं है। तीन माह से ऐसे ही हालात बने हुए हैं। अधिकारियों को इस बारे में कोई खबर नहीं है। बीते शुक्रवार को कुत्ते के काटने से घायल लोग रैबीज का इंजेक्शन लेने गए तो उन्हें बाहर से सीरिंज लाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

रैबीज की वैक्सीन सीएचसी के साथ ब्लॉक स्तरीय पीएचसी और जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज में लगती है। सुबह आठ बजे से वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ जुटने लगती है। जब पीड़ित वैक्सीनेटर के पास पहुंचते हैं तो पता चलता है कि सीरिंज बाहर से लानी पड़ेगी। मजबूरी में लोगों को नजदीकी मेडिकल स्टोर से सीरिंज खरीदकर लानी पड़ती है। इसका फायदा मेडिकल स्टोर संचालक उठा रहे हैं। दो से तीन रुपये में मिलने वाली सीरिंज के लिए सात से दस रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इससे पीड़ित परेशान होते हैं। सीरिंज लेकर आने के बाद उन्हें लाइन लगानी पड़ती है। एक दिन में महज 50 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाती है। इससे कई लोगों को निराश लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन--------
सीरिंज न होने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी। इंडेन भेजा जाएगा। सप्ताह भर के अंदर सीरिंज आ जाएगी।
डॉक्टर आर्यदेश दीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
वर्जन-------
सीरिंज सभी सीएचसी में भेजी जाती है। अगर मरीजों से सीरिंज खरीदवाई जा रही है तो यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
डॉक्टर एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें