फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौनिहालों को डरा रही बल्ली पर टंगी एचटी लाइन

Wed, 18 Oct 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में भले ही 244 करोड़ रुपये लागत की अलग-अलग योजनाओं से विद्युतीकरण का दावा किया जा रहा है, लेकिन एक प्राथमिक विद्यालय के करीब बल्ली के सहारे टंगी एचटी लाइन का तार नौनिहालों को डरा रहा है। इसकी वजह शिक्षक उन्हें पास के मैदान में खेलने नहीं देते।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के कटरा मेदनीगंज जलालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें पांच शिक्षक पढ़ाने आते हैं। विद्यालय परिसर के पास ही गांव के अलग-अलग बस्तियों को गई 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन बल्ली के सहारे टंगी है। स्कूल के आसपास करंट के डर से भोजनावकाश के समय बच्चों को खेलने नहीं दिया जाता। विद्यालय की हेड मास्टर पूनम आर्या ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो सिर्फ कार्रवाई का भरोसा ही मिला कोई समाधान नहीं। उपकेंद्र के जेई व एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है उसी स्थान पर नया पोल लगाकर जल्द ही एबीसी वायर लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें