फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मामूली कहासुनी में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हथेली उड़ी

Wed, 18 Oct 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हथेली उड़ी
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी के साथी को पकड़कर पीटा, पुलिस ले आई कोतवाली

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भंगवा सरोज बस्ती के करीब बाग में मामूली कहासुनी में रिश्ते के भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। जिससे उनके दाहिने हाथ की हथेली उड़ गई। आरोपी भागने में सफल रहा लेकिन उसके साथी को पकड़कर जमकर पीटा। उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ।

भंगवा निवासी पंकज सरोज उर्फ गोरेलाल के परिवार के भतीजे रोहित से अनबन चल रही थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर के करीब बाग में पंकज मोबाइल पर बात कर रहा था। इस बीच रोहित अपने साथी के साथ पहुंचा। पंकज के अनुसार उनके बीच पुरानी बातों को लेकर कहासुनी होने लगी। अचानक रोहित ने असलहे से उसके ऊपर फायर कर दिया। पंकज के हाथ आगे करने से उसकी हथेली उड़ गई।
विज्ञापन

फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख रोहित मौके से भाग निकला। लोगों ने उसके साथी शहबान उर्फ कल्लू को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पुलिस घायलों को लेकर कोतवाली आई। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गोली लगने व पिटाई से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें