फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Wed, 25 Aug 2021 05:03 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मंगलवार को दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। देर शाम पछुआ हवाओं संग झमाझम बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर हुई रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर उमसभरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा, मगर शाम को झमाझम बारिश से राहत मिल गई। तापमान लुढ़कने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। देर शाम पछुआ हवाओं संग झमाझम बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई। शहर के पल्टनबाजार, बेगम वार्ड, आजाद नगर, दहिलामऊ उत्तरी, शिवजीपुर, जोगापुर, विवेक नगर आदि मोहल्लों में जलभराव व किचपिच की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें