पुरवइया हवाओं के दबाव में से बढ़ी उमस से बेहाल लोगों को मंगलवार हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। शाम हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। खास बात ये कि पहली बार में आधे शहर में ही बारिश हुई तो आधा शहर सूखा ही रह गया। हालांकि शाम के वक्त शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बरसात हुई।
पुरवाहवाओं से बढ़ी उमस ने लोगों को इस कदर बेहाल कर रखा था कि लोग बेहाल थे। दो दिन से उमस ज्यादा बढ़ गई थी। लोगों को बेचैनी हो रही थी।
घर-बाहर कहीं आराम नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार को आखिरकार इंद्रदेव मेहरबान हुए। आसमान में छाए बादलों ने जमकर बरसात की। दोपहर में अचानक हुई बरसात से एकबारगी तो उमस और बढ़ी, मगर पछुवा हवाओं का दबाव बढ़ते ही मौसम नम हो गया। मीराभवन चौराहा, अम्बेडकर चौराहा पर जहां घंटों बरसात से आवागमन ठप रहा, वहीं भंगवाचुंगी के पास बूंद नहीं टपका। मगर शाम को पूरे शहर में बरसात होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को दो चरणों में बरसात में 11.03 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। नौ दिन बाद हुई बरसात से धान की फसल एक बार फिल खिल गई। मंगलवार को दोपहर में न्यूनतम तापमान 28.4 मिमी और अधिकतम 36.2मिमी रहा।
मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि पछुवा हवाएं चलने लगी हैं। इससे उमस से काफी राहत मिलेगी। हालांकि उन्होेंने ये भी बताया कि पुरवा हवाओं के चलने से उमस भरी गर्मी का दौर कुछ दिनों बाद फिर शुरू होगा। इधर बरसात समाप्त होते ही शहर में जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर मानधाता में बिजली गिरने से महिला झुलस गई। मानधाता थाना क्षेत्र के सीधापुर में मंगलवार की शाम बरसात के साथ बिजली चमक रही थी। गांव की सीमा देवी (50) पत्नी देवेंद्र कुमार मवेशियों का चारा भीतर करने लगी। अचानक उसके करीब बिजली गिर गई। जिससे वह झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।