फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वैक्सीन लगवाओ और फिर राशन पाओ

विज्ञापन
vaccination
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने नई पहल की है। अब उपभोक्ताओं को राशन तभी मिलेगा जब वे कोरोना टीका लगवाने का प्रमाणपत्र कोटेदार को दिखाएंगे। वैक्सीन न लगवाने वालों को कोटेदार की दुकान पर ही टीका लगवाने की व्यवस्था करने के लिए सीडीओ ने सीएमओ को आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण की रैंकिंग में जिला 46 वें स्थान पर है। तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद स्थिति में सुधार न होते देख मुख्य विकास अधिकारी ने नई पहल की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीनेशन नहीं कराया है तो उनका टीकाकरण कोटेदारों की दुकानों पर ही होगा। इसके लिए अलग से सरकारी राशन की दुकानों पर सीएमओ की टीम बूथ बनाएगी।
जिन कार्डधारकों को अब तक टीका नहीं लगा है, उनका टीम सरकारी राशन की दुकानों पर टीकाकरण करेगी। साथ ही राशन देने से पहले कोटेदार अपने ग्राहकों का टीकाकरण प्रमाण पत्र देखेंगे। उपभोक्ता को लिखित में स्पष्ट करना होगा कि उनके परिवार के सभी लोगों ने टीका लगवा लिया है।
विज्ञापन

अगर नहीं लगा है तो उन्हें यह भी बताना होगा कि किस तारीख तक वे अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का टीकाकरण करा लेंगे। राशन लेने के लिए ग्राहकों को अपने साथ आधारकार्ड भी लेकर जाना होगा। जिससे कोरोना का टीका लगाकर तत्काल उन्हें राशन मुहैया करा दिया जाए। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि 76 प्रतिशत के करीब टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। बचे लोगों को भी टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें