फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की डिक्की से बदमाशों ने उड़ाए तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेनीराम निवासी रामलाल पाल सोमवार दोपहर मुख्यालय गए थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह घर लौट रहे थे। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार में बाइक खड़ी कर नाश्ता करने लगे। इस बीच बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़कर तीन लाख रुपये उड़ा दिए। नाश्ता करने के बाद लौटे रामलाल पाल को डिक्की टूटी मिली। सूचना मिलने पर पहुंची कंधई पुलिस छानबीन करने लगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों को चिन्हित करती रही। थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी करने वाले युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें