फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अस्पताल की गंदगी कहीं आप को बना दे डेंगू मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर चिल्ड्रेन वार्ड के सामने सड़क तक फैला वार्डो से निकला कचरा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बीमार बना सकती है जिला अस्पताल की गंदगी
विज्ञापन

मेडिकल और चिल्ड्रेन वार्ड के पास डंप है कूंडा, पनप रहे मच्छर
प्रतापगढ़। डेंगू के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अनजान बना हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बीमारियों का खतरा सता रहा है। दरअसल डंपिंग जोन में कूड़ा डंप कर रखा जा रहा है। इससे पनप रहे मच्छर मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी बने हैं।
बेलखरनाथ में डेंगू की चपेट में आने से तीन लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कुंडा क्षेत्र में डेंगू से नौ लोग बीमार हो चुके हैं। प्रतिदिन दो से तीन डेंगू के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल के जिम्मेदार पूरी तरह अनजान बने हैं। जिला अस्पताल परिसर में चिल्ड्रेन वार्ड के नीचे डॉक्टर अनिल गुप्ता के आवास के बगल बने डंपिंग जोन में इन दिनों कूड़ा डंप हैं। जिम्मेदार अफसरों का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल, चिल्ड्रेन और सर्जिकल पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरी बीमारियों का खतरा सता रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदार अफसरों से की जा चुकी है, मगर अफसर इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। डंपिंग जोन में अस्पताल का कचरा डंप होने से एक ओर दुर्गंध उठ रही है तो दूसरी ओर मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

कूड़ा हटाने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है। डंपिंग जोन में डंप कूड़ा वैसे तो नगर पालिका कर्मचारी जरूर हटाते हैं। बीते दो दिनों से नहीं हटा है। सोमवार को हर हाल में हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर इम्तियाज अहमद, सीएमएस, जिला अस्पताल।
लगातार कूड़ा हटवाया जा रहा है। यदि कर्मचारी नहीं हटाए हैं तो सीएमएस को जानकारी देनी चाहिए। फिलहाल सोमवार सुबह यदि कूड़ा होगा तो जो प्वाइंट बना है वहां से हटवा दिया जाएगा। नगर पालिका अस्पताल के वार्ड से कचरा लेने नहीं जाएगी।
मुदित सिंह, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें