फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता में आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित पेटिंग प्रातियोगिता में प्रतिभाग कर? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अमर उजाला का अपराजिता अभियान
विज्ञापन

पेंटिग के जरिए बताई मां की ममता व प्रकृति का महत्व
अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। अमर उजाला के अभियान: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत रविवार को शहर के वीएसमेमोरियल पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए मां की ममता व प्रकृति के महत्व पर आधारित चित्र बनाकर मार्मिक संदेश दिया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य संजीव त्रिपाठी ने पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। इसके बाद छात्राओं ने पेटिंग प्रतियोगिता शुरू की। प्रतियोगिता छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मां की ममता, प्रकृति का महत्व, बेटी- बचाओ- बेटी पढ़ाओं सहित कई मार्मिक चित्र उकेरे। प्रतियोगिता में अदिति सिंह, संजीव, श्रेया दूबे, खुशी सिंह, महिमा सिंह अव्वल रही। प्रधानाचार्य संजीव त्रिपाइी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों के भीतर रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर श्रुति शुक्ला, पूनम त्रिपाठी, महजवीन खान, वंदना सिंह, अमृता गुप्ता, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित पेटिंग प्रातियोगिता में प्रतिभाग कर?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें