फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरादरी की भागीदारी और सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित : रमाशंकर

विज्ञापन
रानीगंज में सामाजिक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत लोगों से मिलते ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर सिंह पटे - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा है कि पटेल समाज के सिरमौर सरदार बल्लभ भाई पटेल को भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो स्थान दिया है, वह कोई और नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि पटेल समाज की सही भागीदारी और सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

इसलिए पटेल समाज को राष्ट्र एवं समाज के हित में भाजपा के साथ कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। वह सोमवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूरे गोंसाई, रहेटुआ परशुरामपुर, रामापुर गोसेपुर व कहला, संसरियापुर, भागीपुर, जयरामपुर में सामाजिक संपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि वर्ष 2014 और उसके बाद के भारत में बहुत अंतर है। आज का नवीन भारत संपूर्ण विश्व के मार्गदर्शक की भूमिका में परिलक्षित हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत एक बार पुन: विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कोरोना जैसी भयंकर महामारी का दंश झेलने के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था 37वें पायदान से उठकर तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनी है, तो इसके पीछे प्रधानमंत्री की कड़ी मेहनत को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

विधायक धीरज ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी ने उत्कृष्ट एवं जन कल्याणकारी कार्यशैली से देश एवं प्रदेश को मजबूत किया है। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, संयोजक संदीप तिवारी, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, पूर्व प्रमुख गौरा राकेश सरोज, मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, विजय कौशल, कृपाशंकर गिरि, प्रशांत श्रीवास्तव, अश्विनी शुक्ला, धर्मेंद्र पटेल, राकेश बिंद, राधेश्याम पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें