फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे पांच अंतर्जनदीय बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
जेठवारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी की बाइक के साथ बदमाश। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक, पिस्टल, चार देसी बम व पिस्टल बरामद हुई। केस दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया। उनके ऊपर प्रयागराज में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात प्रभारी सीओ सदर अभय कुमार पांडेय को जानकारी मिली कि कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बाबूगंज मोड़ के पास मौजूद हैं। इस पर जेठवारा पुलिस व स्वॉट टीम ने छापा मारा। बाबूगंज के करीब बाग में छिपे बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से चार देसी बम, पिस्टल, तमंचा व चोरी की दो बाइक बरामद हुई।
पकड़े गए बदमाश रिषिक पांडेय उर्फ शेखू उर्फ राजा निवासी सरायनाहर राय थाना जेठवारा, विनय पांडेय निवासी कोर्रही बाघराय, खुर्शीद निवासी शेखपुर बनी, साबिर खान व इकराम निवासी ऊदापुर थाना जेठवारा ने पूछताछ में बताया कि वे मिलकर लूट व छिनैती का काम करते हैं। बरामद बाइक कुंडा व सोरांव से चोरी की थी।
विज्ञापन

रात में राहगीरों से लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस के हत्थे चढ़े इकराम व विनय पांडेय के खिलाफ प्रयागराज में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इकराम के ऊपर सात तो विनय के ऊपर प्रयागराज में तीन मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सदर अभय पांडेय ने बताया कि लुटेरों से पूछताछ में उनके साथियों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें