फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : पांच लाख का इनामी सपा नेता सभापति यादव भाई संग कोलकाता में गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 02:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

आसपुर देवसरा के पूर्व प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव के खिलाफ डेढ़ साल पहले पट्टी व देवसरा थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच-पांच लाख के इनामी पूर्व प्रमुखपति देवसरा व सपा नेता सभापति यादव व उसका भाई सुभाष यादव कोलकाता पुलिस की गिरफ्त में आ गए। शनिवार को दिनभर दोनों की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। हालांकि जिले की पुलिस ऐसी किसी सूचना से इनकार कर रही है। 

विज्ञापन



आसपुर देवसरा के पूर्व प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव के खिलाफ डेढ़ साल पहले पट्टी व देवसरा थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पंचायत चुनाव में भी उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। फरारी के साथ ही उस पर पुलिस द्वारा घोषित इनाम की राशि भी बढ़ती चली गई। पुलिस ने सभापति यादव व उसके भाई सुभाष के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।


उनकी तलाश में एसटीएफ भी लगी थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर सभापति यादव व उसके भाई सुभाष को कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार करने की खबर वायरल होती रही। हालांकि पट्टी व देवसरा पुलिस ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने भी दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें