फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी पचास हजार की रंगदारी, तीन के विरुद्ध लूट और रंगदारी की रिपोर्ट

Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कोतवाली इलाके के बंधवा बाजार में गल्ला व्यापारी से दबंगों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई करने के बाद दस हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
पट्टी के बंधवा बाजार में रंगदारी मांगे जाने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा व्यापारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली इलाके के बंधवा बाजार में गल्ला व्यापारी से दबंगों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई करने के बाद दस हजार रुपये लूट लिए। बीचबचाव करने पहुंचे भाई को भी जमकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध लूट, रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र सलाहपुर निवासी शिव कुमार व बेचूलाल की बंधवा बाजार में गल्ले की दुकान है। दोनों भाई गल्ले का थोक व्यापार करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी दुकान से ट्रक पर गल्ला लोड हो रहा था। इसी बीच पड़ोसी जिले जौनपुर के दो युवक पहुंचे और शिव कुमार से पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे। मना करने पर शिवकुमार की पिटाई कर दस हजार रुपये लूट लिए।

बीचबचाव करने पहुंचे भाई बेचूलाल की भी पिटाई कर दी।
पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे पट्टी इंस्पेक्टर मामले की जांच कर पीड़ित को अपने साथ कोतवाली ले आए। पीड़ित की तहरीर पर अनुपम सिंह उर्फ रंगा निवासी डालूपुर इकहुआ जौनपुर, रजनीश सिंह एवं सुजीत सिंह निवासी डालूपुर जौनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें