फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी के सवालों का जवाब देंगे पंद्रह साल के अजय

विज्ञापन
पट्टी के बिरौती गांव में केबीसी में चयनित किशोर अजय मिश्रा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी इलाके के बिरौती गांव निवासी दसवीं के छात्र अजय मिश्रा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में जल्द ही अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका चयन हुआ है। पांच नवंबर को उनके कार्यक्रम की रिकार्डिंग होगी। इसकी जानकारी होने पर गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

बिरौती गांव के रहने वाले राकेश मिश्रा के पंद्रह वर्षीय बेटे अजय मिश्रा रामचंद्र पब्लिक स्कूल पृथ्वीगंज में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने पढ़ाई के सिलसिले में बायजूस ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन लिया, जहां पर उनके तीन आनलाइन टेस्ट हुए। जिसमें उन्होंने सौ प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके बाद उन्हें कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा आया। बीते दस अक्तूबर को उन्हें मुंबई बुलाया गया था।
टेस्ट और इंटरव्यू के बाद 21 अक्तूबर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका चयन हुआ। बुधवार को सोनी टीवी की एक टीम उनके घर पहुंची। उनके घर का बनाने के बाद टीम दोपहर करीब दो बजे मुंबई के लिए रवाना हो गई। टीम ने अजय मिश्रा व उनके पिता राकेश मिश्रा को फ्लाइट का टिकट दिया है। उन्हें 5 नवंबर को मुंबई बुलाया गया है, जहां वह कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 13वें सीजन में अजय के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें