फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब इश्क : इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो कोलकाता में पति को छोड़ बच्चे संग भाग आई विवाहिता, थाने में चला ड्रामा

Sun, 18 Feb 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

इंस्टाग्राम के जरिए प्यार परवान पर चढ़ा तो विवाहिता अपने तीन साल के बच्चे को लेकर पश्चिम बंगाल से भागकर प्रतापगढ़ आ गई। यहां प्रेमी महिला के साथ थाने पहुंचा तो विवाहिता के परिजन भी आ गए। थाने में जमकर ड्रामा हुआ। 
विज्ञापन
Lovers. - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में किस कदर लोग अंधे हो जाते हैं इसका जीता जागता उदाहरण शनिवार की रात रानीगंज थाने में दिखा। जहां तीन दिन पहले पश्चिम बंगाल से अपने तीन साल के बच्चे को लेकर अपने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने अपने परिजनों की आंखों से बहते आंसुओं की परवाह नहीं की। हालांकि पुलिस ने दोनों के बालिग होने पर किसी तरह विवाहिता को उनके परिजनों के हवाले किया और प्रेमी और उसके पिता को थाने से भगा दिया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरेईश्वरनाथ निवासी सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे की डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर गैर समुदाय की एक विवाहित महिला से चैटिंग हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि युवक महिला से मिलने उसके घर पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया। इधर बेटे के घर से गायब होने पर पिता भी पश्चिम बंगाल तक गया और किसी तरह बेटे को समझा बुझाकर घर ले आया। बावजूद इसके दोनों का प्यार परवान चढ़ता ही रहा।

विज्ञापन

पुलिस ने विवाहिता को उसके परिजनों के हवाले किया

तीन दिन पहले विवाहिता अपने तीन साल के बेटे को लेकर अपने प्रेमी से मिलने प्रतापगढ़ पहुंच गई। प्रेमी युवक उसे लेकर रानीगंज के दुर्गागंज के पास अपने रिश्तेदारी चला आया। पश्चिम बंगाल में विवाहिता के परिजनों ने बेटी के गायब होने की रिपोर्ट नजदीकी थाने में दर्ज करा दी। बेटी की तलाश में माता-पिता और भाई सहित तीन अन्य रिश्तेदार भी प्रतापगढ़ पहुंच गए।

परिजनों ने प्रेमी युवक को सिविल लाइंस चौकी में बैठा दिया था। देर रात प्रेमी युवक अपने पिता संग विवाहिता प्रेमिका को लेकर रानीगंज थाने पहुंचा और उसके कुछ देर बाद विवाहिता के परिजन भी पहुंच गए। देर रात दोनों पक्षों में हाई वोल्टेज ड्रामा चला, फिर पुलिस ने किसी तरह युवती को समझा बुझाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। प्रेमी युवक और उसके पिता को भी थाने से भगा दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें