फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने सरेबाजार व्यापारी को मारी गोली

Tue, 20 Jul 2021 12:04 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती बाजार में बेखौफ नकाबपोश दो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। सरेबाजार फायरिंग से भगदड़ मच गई। आननफानन में घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन
अंतू थाने के पूरे अंती में बदमाशों की गोली से घायल दुकानदार काशीराम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती बाजार में बेखौफ नकाबपोश दो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। सरेबाजार फायरिंग से भगदड़ मच गई। आननफानन में घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी के जरिए बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पदमनाथपुर निवासी कांशीराम वर्मा (45) ने पूरेअंती बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है। सोमवार की शाम वह बगल की दुकान पर पाने खाने गया था। तभी वहां गड़वारा की ओर से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बाइक से उतरकर एक बदमाश ने कांशीराम वर्मा के सीने में असलहे से गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। लोग जब तक मामला समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश शहर की ओर भाग निकले।


गोली लगने से घायल कांशीराम को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए मातहतों को लगाया। मेडिकल कालेज पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

अंतू थाने के पूरे अंती में बदमाशों की गोली से घायल दुकानदार के मेडिकल कालेज पहुंचने पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें