फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या विद्याधन से बदली बेटियों की जिंदगी

Thu, 01 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
programme
विज्ञापन

विज्ञापन
 ‘अमर उजाला’ और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बुधवार को शहर के साकेत महिला महाविद्यालय में ‘नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं के साथ ही अफसरों ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलने से जहां उनका उत्साह दोगुना हो गया है, वहीं कन्या विद्याधन मिलने से बालिकाओं की आगे की पढ़ाई की राह आसान हो गई है। नारी सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी वूमेन पॉवर लाइन 1090 आज पूरे देश में मिसाल बन गई है।

शहर के दहिलामऊ स्थित साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत गरीबों को 3.05 लाख रुपये की लागत से पक्का मकान, सीसी सड़क और गांवों को मुख्यमार्ग से जोड़ने की पहल हो रही है। बीते चार वर्षों में लोहिया समग्र गांव चयनित 148 गांवों के 17,578 परिवारों का लोहिया आवास बनाया जा चुका है। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने कहा कि सरकार के चार साल के कार्यकाल में 36,622 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और 15,589 छात्राओं को कन्या विद्या धन की धनराशि वितरित की जा चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा कि बुढ़ापे में पेंशन ही जीने का सहारा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले के  74,915 लोगों को पांच-पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। नगरीय विकास अभिकरण के जिला समन्वयक प्रभात मिश्रा ने कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व एडीएम पुनीत शुक्ला ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम पुनीत शुक्ला, एसडीएम सदर शशिभूषण राय और डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राएं श्वेता, निधि, नैंसी, मोहनी, एकता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय और मोहिनी दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर व्यापारी नेता मंजीत सिंह छाबड़ा, राजेंद्र केसरवानी, श्रीकिशोर अग्रवाल, रोशनलाल उमरवैश्य, आनन्द मोहन ओझा, रमाज्ञान केसरवानी, डॉ पीयूषकांत शर्मा, एसीएमओ डॉ. मुनींद्र नारायण, मुक्कू ओझा, हरीश शुक्ला, प्रभात शुक्ला, रीना सिंह, सुरेश त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ला, सतनाम कौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें