फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा करने पर वकील को किया अधमरा, केस

Thu, 01 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो सवार तीन युवकों ने बुधवार को अधिवक्ता को अगवा कर लिया। रास्तेभर पिटाई करने से वह मरणासन्न हो गए। मवैया गांव में वकील को बेहोशी की हालत में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित वकील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी ओमप्रकाश मिश्र अधिवक्ता हैं। उन्होेंने सरकारी नौकरी के लिए मवैया गांव के रवि कुमार को रुपये दिए थे। नौकरी न मिलने पर ओमप्रकाश उनसे अपना रुपये मांगने लगे। नौकरी दिलाने का दावा करने वाले उन्हें टरकाते रहे। इसे लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को ओमप्रकाश संडवा चंद्रिका धाम के करीब से गुजर रहे थे। इस बीच रुपये लेने के आरोपी रवि व उसके साथी उपेंद्र, रोहित आदि मिल गए। आरोप है कि इन लोगों ने ओमप्रकाश को अगवा कर लिया। इसके बाद भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रास्ते भर तीनों ओमप्रकाश को पीटते रहे। अधमरा कर मवैया में उन्हें फेंक दिया। पुलिस घायल अधिवक्ता को थाने ले गई। ओमप्रकाश की तहरीर पर रवि समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें