पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र शिव अचल सिंह ने अपने एक बीघे जमीन में यूकेलिप्टस और सागौन के पेड़ लगवा रखा है। जो काफी बड़े हो गए थे। आरोप है कि बिजली विभाग के आधा दर्जन प्राइवेट कर्मी खेत में पहुंचे और बगैर पूछताछ किए यूकेलिप्टस के 25 हरे पेड़ काट डाले।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवा गांव में बिजली विभाग की करतूत से लोगों में काफी आक्रोश है। किसान द्वारा अपनी जमीन में लगवाए गए 10 वर्ष के यूकेलिप्टस के पच्चीसों पेड़ों को बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मियों ने काट डाला। साथ ही दर्जनों पेड़ों को तोड़कर बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान को मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और हरे पेड़ो को कटा देखकर दंग रह गए। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पीड़ित किसान ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र शिव अचल सिंह ने अपने एक बीघे जमीन में यूकेलिप्टस और सागौन के पेड़ लगवा रखा है। जो काफी बड़े हो गए थे। आरोप है कि बिजली विभाग के आधा दर्जन प्राइवेट कर्मी खेत में पहुंचे और बगैर पूछताछ किए यूकेलिप्टस के 25 हरे पेड़ काट डाले। साथ ही दर्जनों पेड़ों को तोड़कर बर्बाद कर दिया। बिजली विभाग की दबंगई और गुंडई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीड़ित किसान ने मामले के संबंध में बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में जेई पट्टी जयराम राजपूत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 11000 क्षमता की गई लाइनें के आसपास डाल छंटाई का अभियान चल रहा है, लेकिन यूकेलिप्टस के पच्चीस हरे पेड़ काटे गए हैं तो गलत है। मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।