फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : पोस्टल बैलेट से मतदान करने में आगे रहे पट्टी के मतदान कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट से मतदान करने में आगे रहे पट्टी के मतदान कार्मिक
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशिक्षण में 80 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, डीएम ने संत अंथोनी कालेज का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पोस्टल बैलेट से मतदान करने में पट्टी विधानसभा के मतदान कार्मिक सबसे आगे हैं। शुक्रवार को भी पट्टी के 309 शिक्षकों और कर्मचारियों ने मतदान किया। शुक्रवार को हुए प्रशिक्षण में 80 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी कर्मचारियों के लिए शनिवार को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के संत अंथोनी इंटरकालेज में शुक्रवार को पोस्टल बैलेट से मतदान कार्मिकों ने मतदान किया। शुक्रवार को पट्टी में 309, रानीगंज में 181, सदर 254, विश्वनाथगंज 228, कुंडा में 113, बाबागंज में 94, रामपुरखास में 154 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर सफलतापूर्वक चुनाव कराने के टिप्स दिए। पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, व्दितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारियों ने मतदान कराने की बारीकियों को सीखा। डीएम ने पोस्टल बैलेट से होने वाले मतदान को देखा। शुक्रवार को हुए प्रशिक्षण में 80 कर्मचारी नदारद रहे। डीएम ने इन कर्मचारियों को शनिवार के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। इस मौके पर अफीम कोठी प्रिंसिपल शिवप्रकाश, सुधीर कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, डॉ. विंध्याचल सिंह, सुशील सिंह, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें