फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: क्षयरोग मुक्त जनपद के आठ प्रधान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ ग्राम प्रधानों को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। इन ग्राम प्रधानों के पंचायतों में एक भी क्षय रोग के सक्रिय केस नहीं हैं। आठों गांव क्षयरोग मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

जनवरी में जनपद में पांच हजार 196 क्षय रोगियों को चिकित्सकों ने चिह्नित किया। इनका इलाज शुरू किया। मौजूदा समय में सक्रिय केस की संख्या 2608 ही है। बाकी मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि इनमें से जिले के आठ ग्राम पंचायत ऐसे हैं, जहां एक भी क्षय रोगी नहीं हैं। शासन के सर्वे के बाद इन ग्राम पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित कर दिया गया। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में अमरगढ़ के सपहाछात, ढेढ़ुआ, बेलखरनाथ के हाजामऊ, होशियारपुर, सदर ब्लाॅक के जगदीशपुर, पूरे माधव और संग्रामगढ़ के लकुरी व बढौली गांव शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले के तीन ग्राम पंचायतों में टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सदर के ढेरहना ग्राम पंचायत में आठ, लालगंज के अगई में छह, रामपुर तिआई में छह मरीज हैं। इस लिए यहां टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। जिससे इन ग्राम पंचायतों को 2025 तक क्षय रोग मुक्त घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें