फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : जाम खुलवाने के दौरान सिपाही को दौड़ाकर पीटा, फाड़ी वर्दी, ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास

Sun, 18 Sep 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जाम खुलवाने के दौरान कुछ लोग सिपाही रवि से विवाद करने लगे। वह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के लिए कहता रहा मगर उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं था। तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच कुछ युवक वीडियो बनाने लगे। जिसे लेकर सिपाही और जुलूस में शामिल लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : हमले में घायल सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेहल्लुम के जुलूस से लौट रहे डीजे से लगे जाम को खुलवाने के दौरान लोगों ने सिपाही को दौड़ाकर पीटा। उसकी वर्दी फाड़ डाली। उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की गई। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया और घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। रविवार कि रात करीब 9 बजे चिलबिला स्थित कर्बला से चेहल्लुम का जुलूस शहर की ओर लौट रहा था। डीजे के साथ जुलूस में शामिल लोग सदर बाजार पहुंचे। इस दौरान चौराहे पर जाम लग गया। मकंद्रुगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रवि यादव जाम खुलवाने लगा।

विज्ञापन



जाम खुलवाने के दौरान कुछ लोग सिपाही रवि से विवाद करने लगे। वह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के लिए कहता रहा मगर उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं था। तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच कुछ युवक वीडियो बनाने लगे। जिसे लेकर सिपाही और जुलूस में शामिल लोगों के बीच कहासुनी हो गई। अचानक भीड़ ने सिपाही को दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़ कर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को आता देख मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक को दबोच लिया। घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि सिपाही पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ सिपाही ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें