फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी

विज्ञापन
DM-SP arrived to inspect the jail
विज्ञापन
जिला कारागार का शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य ने औचक निरीक्षण किया। बैरक की तलाशी के दौरान एक बंदी के पास से एक बंडल बीड़ी मिली। इस दौरान जेल अधीक्षक ने बंदियों की संख्या अधिक होने और फोर्स की कमी की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शनिवार शाम अचानक जेल पहुंचे। अधिकारियों को देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल पहुंचते ही अधिकारियों ने बैरकों का जायजा लिया। इस दौरान बैरक नंबर सात में निरुद्ध एक बंदी के पास से एक बंडल बीड़ी मिली।
डीएम ने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भले ही बंदियों की संख्या जेल में अधिक है, लेकिन उनकी सुविधाओं में कमी नहीं होनी चाहिए। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने डीएम को बताया कि क्षमता से तीन गुना अधिक बंदी निरुद्ध हैं। उनके पास बंदी रक्षकों की कमी है। कई बार अधिकारियों को पत्र भेजा गया, मगर अभी तक कमी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें