उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मुहिम पूर्व अध्यक्ष ने ही प्रारंभ की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव राम मंदिर का विरोध किया। विहिप ने राम जानकी रथ यात्रा निकाल कर पूरे देश का ध्यान अयोध्या की ओर आकृष्ट किया। उन्होंने याद दिलाया कि छह दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद गिराई गई, सपा ने कारसेवकों पर गोली चलवा दी।
विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि सूबे में 55 लाख से अधिक लोगों का पीएम आवास दिया गया। नौजवानों को भ्रष्टाचार मुक्त रोजगार मिला, 1.20 लाख महिलाओं को बैंक सखी से बनाकर रोजगार दिया गया। इसके पहले सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, कार्यक्रम का आयोजक केके पांडेय ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम के आयोजक को बताया बाल सखा
डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के आयोजक केके पांडेय को बाल सखा बताते हुए कहा कि स्व. अशोक सिंघल के सानिध्य में रहकर कार्य किया। मुझे राजनीति में जाने के लिए कहा गया और केके पांडेय को विहिप के प्रचार-प्रसार का दायित्व मिला। आज अमेरिका में रहकर हिंदू को जागृत कर रहे हैं।
गुरू को आज मिली शांति
मूलत: बसावन गांव के निवासी केके पांडेय नौ साल की अवस्था से विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के नजदीक आने के बाद उन्हें अपना गुरू मान लिए। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहकर हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले केके पांडेय ने बताया कि अमेरिका में लाखों हिंदू परिवार आज भी उनके कार्यक्रम में सहभागिता करता है। पैतृक गांव से लगाव रखने वाले पांडेय ने चार साल पहले मां दुर्गा का भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। इसी मंदिर के सामने अपने गुरू की प्रतिमा स्थापित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे गुरू के आत्मा को शांति मिल गई है।