फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में मिला डेंगू का मरीज, सहमे रेल कर्मी

विज्ञापन
dengu
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर के पीछे कॉलोनी में रहने वाले एक रेलकर्मचारी के परिवार का सदस्य डेंगू संक्रमित हो गया है। इससे रेलकर्मी सहमे हुए हैं। कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। नालियां चोक हो गई हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इससे पूरी तरह से अनजान बने हैं।
विज्ञापन

जंक्शन के आरक्षण काउंटर के पीछे कर्मचारियों के रहने के लिए कॉलोनी बनी है। एक रेल कर्मचारी के भांजा यहीं पर रहकर पढ़ाई करता था। बीते तीन दिनों से उसे बुखार की शिकायत बनी थी। परिवार के लोग स्थानीय चिकित्सकों से उसका इलाज करवा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार को सदर मोड़ स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने मलेरिया और डेंगू की जांच कराई।
जांच में रेल कर्मचारी का भांजा रवि डेंगू पॉजिटिव निकला। उधर, कालोनी में हर कोई डेंगू को लेकर सहमा हुआ है। रेल कर्मचारियों ने कहा कि कॉलोनी की नालियां चोक हो गई हैं। पानी बजबजा रहा है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। एचआई से कई बार सफाई कराने के लिए कहा गया है, मगर वे न तो कॉलोनी में रहते हैं और न ही सफाई कराना उचित समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें