घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उदयपुर के ऊछापुर निवासी सुनील सरोज (20) का शव मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।
घटना के समय सुनील का पिता राहाटीकर बाजार गया था, जबकि मां निमंत्रण में शामिल होने मायके गई थी। ग्रामीणों ने घर के भीतर युवक का शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। परिजनों ने घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उदयपुर एसओ ने भी जानकारी मिलने से इनकार किया है।