फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर रुपये लेने वाले को महिला ने धुना

Tue, 07 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये वसूलने वाले जालसाल को महिला ने दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अब तक कई गांव के लोगों को झांसा देकर अपना शिकार बनाया है।

नगर कोतवाली के पूरे चकई निवासी रियाजुल निशा की मानें तो तीन माह पूर्व जेठवारा से एक युवक आया। वह लोगों से बातचीत के बाद किसी को गरीबी रेखा के नीचे का राशन कार्ड तो किसी को बिजली का कनेक्शन दिलाने के नाम पर हजारों रुपये झटक कर फरार हो गया था। उसने अपना जो नंबर दिया था। उसे बंद कर लिया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश भी की लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार को वही युवक जोगापुर में महमूद को उसी तरह से योजना के बारे में झांसा दे रहा था। तभी जोगापुर पहुंची रियाजुल को वह दिख गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख उसने युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। जब जोगापुर के लोगों को यह जानकारी हुई कि रुपये लेने वाला युवक जालसाज है तो सबने मिलकर उसे धुन दिया। इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि जालसाज युवक जेठवारा इलाके का रहने वाला है। उसने अब तक दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें