फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से क्षुब्ध युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 26 Dec 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा इलाके की रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर छोटी बहन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  
विज्ञापन

जेठवारा इलाके की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती अपने पड़ोस के एक युवक से प्यार करती थी। युवती का पिता इन दिनों बाहर रहता है और उसकी मां रिश्तेदारी में गई है। वह अपनी छोटी बहन व छोटे भाई के साथ घर पर थी। शुक्रवार की सुबह युवती का प्रेमी उसके घर आया और किसी बात पर भाई व बहन के सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी। भाई और बहन इसकी जानकारी मां को देने को कहने लगे तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती की छोटी बहन ने इसकी जानकारी पड़ोस के  लोगों को दी। पास-पड़ोस के लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस बुला कर युवती को जिला अस्पताल भेजवा दिया। जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी युवती की मां को दी गई है। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें