फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतमिलाप के दौरान हुई 'महाभारत', मची भ्ागदड़

Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
रामदल पर डांस करने की जिद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फिर तोड़फोड़ हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ बाइकों के साथ टिन शेड क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाठी पटककर उपद्रवियों को खदेड़ा। घटना के विरोध में लोगों ने रामदल रोक दिया। बाद में पहुंचे विधायक के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए और इसके बाद भरतमिलाप संपन्न हो सका।
विज्ञापन


रानीगंज बाजार के करीब लिलहा हाईवे पर शनिवार की रात भरतमिलाप का आयोजन किया गया था। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा इलाका जगमगा रहा था। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो रामदल की एक चौकी पर कलाकार नृत्य कर रहे थे। इस बीच सराय भरत का एक युवक डांस करने के लिए रामदल के मंच पर चढने लगा। कार्यकर्ताओं ने रोका तो वहां मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हाईवे के किनारे खड़ी आबाद अली व सलमान निवासी पूरे गोलिया, सरायभरत के रहने वाले इरफान अहमद, मूनी का पुरवा निवासी महफूज समेत अन्य लोगों की बाइकें तोड़ दीं। साथ ही इबरार, पप्पू, असलम, साजिद, इरशाद का टिनशेड तोड़ दिया। उपद्रवियों ने सो रहे फुल्लन को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से राहुल, मनोज, रोहित व संजय गुप्ता को भी चोटें आईं। बवाल की खबर पर रानीगंज पुलिस पहुंची। बवालियों को शांत कराने के लिए लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा। मारपीट के विरोध में लोगों ने रामदल रथ आगे ले जाने से इनकार कर दिया। वे हमलावरों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग राजी नहीं हुए। घटना की खबर मिलने के बाद विधायक रानीगंज धीरज ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। जिसके बाद भरतमिलाप का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सका। एसओ रानीगंज ने बताया कि रामदल समिति की ओर से तहरीर मिली है। बवाल करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।भरतमिलाप सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने रानीगंज एसडीएम व सीओ को जिम्मेदारी दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों अफसर घटना के वक्त थाने व तहसील में नहीं थे। घटना के काफी देर बाद दोनों अफसर आए। उधर अधिकारियों के जाते ही ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी भी गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें