फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला लापता विवाहिता का शव

Fri, 06 Oct 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन

विज्ञापन
शाम को घर में विवाद होने के बाद विवाहिता घर से गायब हो गई। देर रात वह गांव के बगल से गुजरी रेलवे लाइन पर कटी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके शव को थाने ले आई। सुबह सूचना पर थाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति की जमकर पिटाई कर दी गई। महिला के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, सुसुर व ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा लिखा है।     
विज्ञापन

         
हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना कल्याणपुर गांव निवासी प्रतिज्ञा प्रताप पटेल की शादी साल भर पहले इलाहाबाद जनपद के सोरांव निवासी पूजा पटेल (22) पुत्री स्व. राम अधार के साथ हुई थी। पूजा के मां-बाप की मौत बचपन में ही हो चुकी थी। उसका पालन पोषण उसके मौसा और मौसी ने किया। बीते एक महीने से वह पति से नाराज चल रही थी। इसके चलते वह कुछ दिन से अपने मायके में रह रही थी। एक हफ्ते पहले प्रतिज्ञा प्रताप उसे अपने साथ ले गया। गुरुवार शाम पति से झगड़ा करने के बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू हुई। रात में खोजबीन के दौरान उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव हथिगवां थाने ले आई। जानकारी पर मायके के पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। इस दौरान विवाहिता के भाई रामसंवारे ने मृतका के पति को पीट दिया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत किया। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही भाई रामसंवारे की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और उत्पीडन के चलते आत्महत्या करने की रिपोर्ट पति, सास, ससुर, व दो ननदों के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें