फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत

Wed, 07 Nov 2018 07:42 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दिल्ली से कार लेकर घर आ रहे दोस्तों की खुशियां पल भर में छिन गईं। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के देवली कोहरचक निवासी राहुल सिंह (20) पुत्र उदयराज सिंह दिल्ली में कार चलाता है। उसने पंद्रह दिन पहले पुरानी कार खरीदी थी। दिवाली घर पर मनाने के लिए ट्रेन में टिकट की मारामारी को देखते हुए राहुल व उसके साथियों ने कार से ही घर चलने निर्णय लिया। राहुल की मानें तो मंगलवार को कार से कमलेश (30) पुत्र सुक्खू निवासी धारूपुर थाना बाघराय, लल्लू सरोज (21) पुत्र शिव प्रसाद निवासी पूरे मोती थाना गौरीगंज जनपद अमेठी, संदीप (21) पुत्र रामकरन निवासी मेदपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली और हरदोई का रहने वाला प्रमोद कार से घर के लिए निकले।

हरदोई में प्रमोद उतर गया। रायबरेली में राहुल को झपकी आने लगी तो वह पीछे बैठ गया। कार कमलेश चलाने लगा। सभी को देवली में रुकना था, लेकिन कमलेश रुकने के बजाए घर जाने के लिए लीलापुर से आगे बढ़ गया। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर नगर कोतवाली के मोहनगंज बाजार में बुधवार भोर मेें लालगंज की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार कमलेश, संदीप, लल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां राहुल को भर्ती कर लिया गया। राहुल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें