जौनपुर। नगर कोवाली प्रभारी समेत जिले के सभी थानेदारों ने बुधवार को इलाके के मलिन बस्ती के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान पुलिस की ओर से गरीब बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए गए।
नगर कोतवाली कोतवाली विनय प्रकाश सिंह ने ज्योति के पर्व दीपावली पर उन्होंने अपनी खुशियां साझा की। गरीब बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी और पटाखे भी। इस कृतित्व के लिए उन्होंने आम जनता और पुलिस के बीच साझेदारी का मंत्र दिया। कोतवाल विनय प्रकाश सिंह शहर के जोगियापुर मोहल्ले पहुंचे मोहल्ले के बच्चों के बीच मोमबत्तियां और मिठाइयां बांटी। पर्व के मद्देनजर उन्होंने पटाखे भी दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए। जनता की ही सहायता के लिए पुलिस सजग प्रहरी बनी रहती है। सामंजस्य अगर बना रहे तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी। बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया। इस अवसर पर सभासद पति शरद कुमार पाठक, डॉ अनुराग मिश्र, प्रदीप मिश्र, दिनेश निषाद, निशा देवी, गौतम निषाद, प्रमोद कुमार राय, अजय मौर्य, राजकुमार निषाद आदि मौजूद रहे।