फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में सेंध लगाकर उड़ाए लाखों के सामान

Sun, 13 Jan 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। सेंध लगाकर कर्मचारी समेत दो लोगों के घरों से हजारों की नकदी समेत लाखों के गहने उठा ले गए। सुबह जानकारी पर गांव में हडक़ंप मच गया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी है।  
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के तख्त का पुरवा ऐधा गांव निवासी अनिल भारती एक इंटर कालेज में कर्मचारी है। शुक्रवार की रात चोर अनिल के घर के पीछे सेंध काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर की अलमारी का ताला तोड़ डाला और बाक्स-अटैची आदि लेकर चले गए। इस दौरान उसके घर से लाखों के गहने और 52000 नगदी भी उड़ा दी। सुबह घर से कुछ दूर झाडिय़ों में टूटा बक्सा और अटैची मिली। चोरों ने पड़ोस के संजय भारती के घर में भी पीछे से सेंध लगा दी। अटैची और बक्से उठा ले गए। संजय के घर से उसकी बहन के लाखों के गहने और 30 हजार रुपये चोर उठा ले गए। सुबह उसका भी सामान घर से कुछ दूर झाडिय़ों में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें